लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड मितौली की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है के संदेश के साथ राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया गया। कस्बे के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज से भारत माता के जय घोष के साथ पथ संचलन की शुरुआत हुई। कस्बे की मेन रोड़, अस्पताल रोड सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस कालेज पहुंचा। पथ संचलन में अनुशासन और संगठन की एकता का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक प्रमुख राजकुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और सेवा भाव को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर मितौली खंड संघचालक रामराखन पाल, मुख्य शिक्...