हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर एनएच-33 स्थित शहर के प्रवेश द्वार भारत माता चौक पर तृतीय वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 35 फीट ऊंचे भगवा ध्वज को बदलकर विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। समारोह में नगर निगम के मेयर अरविंद कुमार राणा एवं उपमेयर अविनाश यादव ने भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चना कर तिलक लगाया। भाजपा नेता टोनी जैन ने मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराया। इस दौरान सात फीट ऊंचे भारत माता के चित्र का भी श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। भारत माता चौक की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी अम्बिका भवानी मैन पावर कंपनी ने ली है। कंपनी द्वारा चौक पर पुष्पों की बगिया विकसित कर इसे और अधिक आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.