गंगापार, अगस्त 11 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड शंकरगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विकासखंड शंकरगढ़ परिसर से शुरू होकर कपारी, शिवराजपुर और सेननगर होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंची।इस दौरान मोटर साइकिल द्वारा तिरंगा लेकर चल रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।यात्रा के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- सुभाष चौराहे से आजाद पार्क तक निकली तिरंगा बाइक रैली अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल ...