गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ल को भारत-मलेशिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। यह संसदीय मैत्री समूह दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती प्रदान करने, व्यापारिक सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को विस्तार देने के उद्देश्य से गठित किया गया है। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके विश्वास एवं मार्गदर्शन से उन्हें अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। महत्वपूर्ण संसदीय समूह में प्रतिनिधित्व करना गोरखपुर सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...