प्रयागराज, मार्च 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयाग उत्तर भाग का पथ संचलन रविवार को परेड मैदान से निकाला गया। संचलन शताब्दी वर्ष में वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में किया गया। खुली जीप में भारत माता के चित्र के साथ निकले पथ संचलन में अनुशासन की झांकी दिखी। कंधे पर दंड, गणवेश पहने दो पंक्तियों में घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों ने संगठित युवा शक्ति का बोध कराया। संचलन परेड से दारागंज होकर अलोपशंकरी मंदिर, मटियारा रोड, बाघंबरी गद्दी रोड, रामदेशिक विद्यालय से होते हुए परेड मैदान पहुंचकर पूर्ण हो गया। संचलन से पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि पूरी दुनिया जहां युद्ध की विभीषिका से जूझ रही है वहीं भारत मजबूत होकर विश्व का नेतृत्व करता नजर आ रहा है। संघ राष्ट्र का सांस्कृतिक जागरण करना चाहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.