रांची, जनवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीए-2026) का आयोजन 10 से 18 जनवरी तक प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' में किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा आयोजित इस मेले में इस बार शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों की अकादमिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेले के इस संस्करण में शिक्षा मंत्रालय के लिए एक समर्पित विशेष पवेलियन बनाया जाएगा। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने स्टॉल लगाने का अवसर मिलेगा। इस मंच के माध्यम से शिक्षक और शिक्षाविद अपने संस्थान के शोध कार्य, नवाचार, शैक्षणिक प्रकाशन और अन्य बौद्धिक प्रयासों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकेंगे। इसे शोधकर्ताओं के लिए...