देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। राजधानी के भारत मंडपम ऑडिटोरियम में रविवार को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स (यूका) 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2025 में उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, फिल्मकारों, गायकों और संगीतकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता बिमल बहुगुणा को यंग उत्तराखंड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा लोकगायक, जागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड प्रदान किया गया। फिल्म श्रेणी में 'रैबार' को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। फिल्म के निर्देशक शिशिर उनियाल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सुनील सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 'रैबार' को सम्मानस्वरूप एक लाख रुपये की पुरस...