नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत मंडपम में मंगलवार से भारत टेक्स- 2026 (एक्सपो) का आयोजन शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले आयोजन में 14 देशों की कंपनियां और 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही फाइबर, यार्न, कपड़े, परिधान, फैशन, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और सहायक उद्योगों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। एक्सपो में सात हजार से अधिक खरीदार, 1.3 लाख से ज्यादा व्यापारी और 1600 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इस दौरान करीब 20,000 से अधिक टेक्सटाइल उत्पाद 16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक मंच पर लाने के साथ व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार और निर्यात को बढ़ा...