नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारत और मंगोलिया के बीच सोमवार से नॉन-स्टॉप यानी हवाई सेवा शुरू हो गई। नई दिल्ली से उलानबटार तक चलने वाले इस हवाई सफर से दोनों राजधानियों के बीच यात्रा का समय काफी कम होकर लगभग पांच घंटे रह गया। उलानबटार से पहली उड़ान सोमवार सुबह 7:20 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंची, जबकि वापसी की पहली उड़ान शाम 4:37 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। इससे पहले यात्रियों को ऐसी यात्राओं के लिए बीजिंग या इंचियोन से होकर जाना पड़ता था और लगभग 13 से 18 घंटे लगते थे।उम्मीद है कि यह नया रूट पर्यटन, मेडिकल यात्रा और व्यापार के लिए भारत और मंगोलिया के बीच यात्रा को आसान बनाएगा और साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को भी मजबूत करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...