भारत भूषण प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
सिद्धार्थ, जून 23 -- बांसी। शहीद भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी एनकाउंटर में हुई हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी शशांक शेखर राय को सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर मामले की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है। निष्पक्ष जांच होने पर ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सकेगा। इस दौरान शाहरुख़ खान, शेखर शुक्ला, रामस्वरूप पांडेय, अजय उपाध्याय, श्याम तिवारी, दिव्यांश तिवारी, मोहन कसौधन, अभय,गुप्ता, अवनीश तिवारी, अभय कुमार, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.