मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भोजपुर एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने मृतक भारत भूषण तिवारी के आश्रित को जल्द से जल्द अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। इससे पहले तीन जुलाई को राज्य सरकार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। इस संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया। आयोग ने इसे स्वीकार कर लिया। मानवाधिकार मामले के अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तिथि तय की गई है। यह भी पढ़ें- बिलौटी मुठभेड़ : न्यायिक जांच आयोग के कार्यालय का कार्य शुरू, गवाहों को सम्मन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...