भारत भवन चौक से इतवारी बाजार तक हटाया गया अतिक्रमण
चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन भारत चौक से इतवारी बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई के दोनों किनारे बने झोपड़ी दुकानें, गुमटी सहित सभी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, नगर पर्षद के सीटी मैनेजर अभिषेक राहुल सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं नगर पर्षद द्वारा जेसीबी से सभी दुकानों को हटाया गया। वहीं दुकानदारों ने पहले से ही अपनी गुमटी और सामग्री हटा दी थी। ताकि उन्हें कम से कम नुकसान हो सकें। यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन ने भगवानपुर चौक से हटवाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 दुकानदारों पर ठोका जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.