नई दिल्ली, जून 1 -- भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा। केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरीकरण फोरम की थीम 'लोगों के लिए शहर : समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग' होगा। यह भी पढ़ें- भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगाफोरम की थीम यह थीम भारत के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो शहरों की योजना, शासन और विकास में लोगों को केंद्र में रखता है। फोरम में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नीति-निर्माता, शहरी विशेषज्ञ और पेशेवर शामिल होंगे। मनोहर लाल ने कहा कि यह फोरम 2026 में भारत की अध्यक्षता में सम्मेलन के तहत एक प्रमुख मंत्री-स्तरीय कार्यक्रम है, जो प्रधानमंत्री के मानवता सबसे पहले के विज...