मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के सीनेट हॉल में भारतीय ज्ञान परंपरा के बहुविषयक चरित्र पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर भारत बौद्धिक परीक्षा 2025 में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भारत बौद्धिक परीक्षा बिहार झारखंड के संयोजक डॉ. रमन त्रिवेदी ने संपन्न हुई परीक्षा का प्रारूप रखा। कहा कि परीक्षा ने पूरे देशभर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अंदर भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति रूझान पैदा किया।सचिव डॉ. ललित किशोर ने कहा कि परीक्षा में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ये छात्र हमारे संस्थान के गौरव हैं। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव-2 डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में 1700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। यह भी पढ़ें- भार...