औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय औरैया में 24 और 25 मार्च को 'भारतीय चिंतन परंपरा में भारत बोध : सांस्कृतिक और समकालीन अस्मितामूलक विमर्श' विषय पर द्वि-दिवसीय अखिल भारतीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर और तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हाइब्रिड मोड पर होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवि कुमार ने बताया कि गोष्ठी का उद्घाटन 24 मार्च को महाविद्यालय परिसर स्थित इंदिरा सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के वरिष्ठ आचार्य प्रो. सुधीर कुमार आर्य अपने विचार रखेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शकुन्तला मिश्रा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.