कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता विद्या भारती अखिल भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से सीएसजेएमयू में 31 जनवरी, शनिवार को भारत बोध आईकेएस-2026 परीक्षा कराई जाएगी। इसमें प्रदेश भर में सर्वाधिक 1000 विद्यार्थियों की सहभागिता सीएसजेएमयू से हो रही है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह विवि के लिए गर्व की बात है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए उनमें आत्मबोध, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और बौद्धिक राष्ट्रबोध का विकास करना है। भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है। परीक्षा विवि के चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छह पर्यवेक्षक और 50 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.