भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, BGB का 9 नागरिकों को वापस लेने से इनकार; अब क्या होगा?
नई दिल्ली, जून 15 -- भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के असम के मनकाचर सेक्टर में रविवार से शुरू हुआ गतिरोध सोमवार को भी जारी है। नौ बांग्लादेशी नागरिक दोनों देशों के बीच के नो-मैन्स लैंड में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) इन नागरिकों को अपने देश में वापस लेने से साफ इनकार कर रहा है, जिससे समस्या और जटिल हो गई है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए रविवार को बीएसएफ और बीजीबी के बीच फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद बैठक बेनतीजा रही और कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि आज (सोमवार) फिर दोनों पक्षों के बीच एक और बैठक आयोजित की जाएगी। संभव है कि इस बैठक में समस्या का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.