नई दिल्ली, मई 31 -- भारत और बांग्लादेश अगले हफ्ते दिल्ली में अपनी द्विवार्षिक महानिदेशक (DG) स्तर की सीमा वार्ता करने जा रहे हैं। यह नई बीएनपी सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच पहली ऐसी बैठक होगी। बॉर्डर फेंसिंग, बीएसएफ जवानों पर हमले, घुसपैठ पर रोक, सीमा पार अपराधों की रोकथाम और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को सौंपने जैसे मुद्दे इस बातचीत के एजेंडे में शामिल होने की संभावना है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल 8 से 11 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में भारत की BSF के साथ वार्ता के लिए रहने वाला है। इसका नेतृत्व महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी करेंगे। भारतीय पक्ष का नेतृत्व बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार करेंगे। यह भी पढ़ें- पाक US में हर महीने खर्च कर रहा 900000 डॉलर, सामने आया गंदी लॉबिंग का काला सच भा...