नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पार चलने वाली यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने को लेकर इस सप्ताह बातचीत होने की उम्मीद है। ये ट्रेन सेवाएं 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक आंदोलन के बाद से बंद हैं, जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। बांग्लादेश के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिन की बैठक करेंगे। इस बैठक में मैत्री एक्सप्रेस, बंधन एक्सप्रेस और मिताली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा एक नए रेल मार्ग को शुरू करने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। मामले से जुड़े बांग्लादेश रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि हम बैठक में रेल सेवाओं को दोबारा शुरू करने से जुड़े म...