नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर राजदूत सर्जियो गोर ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया के बेहद मुश्किल इलाके में है। खास बात है कि उन्होंने भारत के पड़ोसियों को लेकर यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया है। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब दोनों मुल्कों के बीच व्यापार समझौते को लेकर अंतिम दौर की चर्चाएं चल रहीं हैं। मंगलवार को यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट में उन्होंने कहा, 'भारत दुनिया के एक ऐसे हिस्से में है, जहां चुनौतियां बहुत हैं। उसके कुछ पड़ोसी काफी मुश्किल और कड़े हैं और वहां ऐसे लोग हैं जो कब किस मिजाज में जागें और चीजें बदल दें।' उन्होंने कहा, 'लेकिन अमेरिका और भारत में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं और यही बात अगले कई दशकों तक हमारे रि...