प्रभात कुमार, जुलाई 2 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में टूट के बाद अचानक अस्तित्व में आया राजनीतिक दल 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' एनडीए का सबसे बड़ा घटक बन गया। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि देश में हर दस दिन में एक राजनीतिक पार्टी बन रही है। भारत के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार देश में हर महीने तीन से अधिक राजनीतिक दलों का गठन हो रहा। वर्ष 2026 में अब तक 21 राजनीतिक दलों ने अपना पंजीकरण कराने के लिए निर्वाचन आयोग में अर्जी दाखिल की है। आंकड़ों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने पिछले साल 345 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के पंजीकरण को खत्म कर दिया। आयोग ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ये दल पिछले छह साल से न तो कोई चुनाव लड़ रहे थे और न ही अपना कोई लेखाजोखा दे रहे थे। देश में अब 2500 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बचे...