नई दिल्ली, फरवरी 27 -- केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत अब केवल तकनीक अपनाने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वैश्विक स्तर पर दूरसंचार के मानक तय करने वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश ने वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 5जी लागू करने का रिकॉर्ड बनाया है। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में सिंधिया ने भारत की डिजिटल शक्ति और भविष्य की संचार तकनीकों पर अपना विजन साझा किया। सिंधिया ने कहा कि भारत ने 5जी के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम किया है। जहां 3जी और 4जी के समय भारत दुनिया के पीछे चलता था, 5जी तकनीक को भारत ने दुनिया के बाकी देशों से भी तेज गति से लागू किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोबाइल टेक्नोलॉजी में भारत कई मामलों में दुनिया के साथ चलता रहा है, चाहे वह जीएसएम हो, 2जी, 3जी या 4जी. 5जी पहली ऐसी तकनीक थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.