भारत बंद में शामिल नहीं होंगे दवा व्यापारी, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक शनिवार को सदर बाजार स्थित एक दवा दुकान पर आयोजित हुई। बैठक में 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद में शामिल न होने और जिले के मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रखने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष संचित सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के अनुरोध तथा मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और नकली दवाओं की समस्या गंभीर है, लेकिन इनका समाधान संवाद और प्रशासनिक स्तर पर प्रयासों से निकाला जाना चाहिए। दवा व्यापार बंद होने से मरीजों को परेशानी होती है और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रभावित होती है।महामंत्री यह भी पढ़ें- 20 के बंद का विरोध करेगी सीडीएफयूपी, खुली रहेगी दवा की दुकानें लक्ष्मण प्रसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.