चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। झींकपानी प्रखंड के असुरा पंचायत के सेलदिरी गांव में किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक से पूर्व जॉन मिरन मुंडा का स्वागत किया गया। किसानों का पूर्व में मांग किया था कि सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा कराई जाए, जो कि बुधवार को ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। अब सिर्फ चालू करना है। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार ने सिर्फ सड़क निर्माण का काम हो रहा है और उसमें भी मजदूरी और गुणवत्ता में लूट मची हुई है। आज रोजगार नहीं मिलने के कारण पलायन एक गंभीर मामला बन चुका है। अगर किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली का उपलब्ध करा दिया होता तो पलायन पूरी तरह से बंद होता। आगामी 12 फरवरी को मजदूर संघ द्वारा घोषित भारत बंद को सफल बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.