आगरा, फरवरी 2 -- यूजीसी की ओर से लागू किए गए रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का तीर्थ नगरी सोरों में भी असर दिखाई दिया। यहां व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखा गया। भारत बंद के आह्वान पर रविवार को सोरों में सवर्ण संगठनों ने द्वारिकाधीश अनाज मंडी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून बताकर पुतला जलाया। केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि तीर्थ नगरी सोरों में बाजार बंद कर सवर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में अपना संदेश दिया है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि तीर्थ नगरी में यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून मानते हुए पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.