नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अगर गुरुवार को अपने काम से बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। आम हड़ताल में अलग-अलग क्षेत्र के 30 करोड़ कामगारों के शामिल होने की उम्मीद है। इस हड़ताल की वजह से गुरुवार को पूरे देश में बैंकिंग सर्विस पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा बिजली, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य के साथ-साथ गैस और पानी आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं पर असर पड़ सकता है।तीन यूनियन हड़ताल में शामिल बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ेगा क्योंकि नौ में से तीन यूनियन-ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) हड़ताल में हिस्सा ले रही हैं। ऑल-इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.