दुमका, अप्रैल 4 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।दुमका सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य मनोनित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे लोकसभा क्षेत्र सहित संताल परगना के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदैव झारखंड, संताल परगना एवं आम जनता की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.