गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादीश्रीरामपुर में मां-बेटी द्वारा फांसी लगाकार आत्महत्या किये जाने के मामले में मुफस्सिल थाना में भारत फाइनांस के कर्मियों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी मृतका पुतुल देवी के पति सोनु राम की शिकायत पर दर्ज की गई है। ऋण का किस्त समय से जमा नहीं करने की वजह से मां-बेटी को लगातार फाईनांस कर्मियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस वजह से विगत कुछ दिनों से आत्महत्या करने वाली महिला मानिसक तनाव से जूझ रही थी। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ही मां-बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कैसे की आत्महत्या: सोनू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 18 जनवरी की रात रोज की तरह घर के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमर...