गिरडीह, मई 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। भारत पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक रविवार को इसरी बाजार में संपन्न हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने की। बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का आयकर रिटर्न समय पर जमा करने का निर्देश सभी पेंशनर्स को दिया गया। बैठक में शिक्षक बमशंकर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में हृदयेश चौरसिया, रामेश्वर चौधरी, निशिकान्त महतो, बोधी राम, विश्वनाथ महतो, सत्यदेव सिन्हा, रामजी प्रसाद, जयलाल महतो, थानेश्वर साव, राम किशुन सोनार, शिवनाथ सामंतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...