मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि भारत की परंपरा विश्वबंधुत्व की रही है, इसलिए दुनिया ने उसे विश्वगुरु कहा। आज फिर पूरा विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा है और देश पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 100 वर्ष पहले जो कार्य प्रारंभ किया था, वह आज लाखों स्वयंसेवकों के माध्यम से देश के गांव, बस्तियों और पंचायतों तक पहुंच चुका है। महुवरिया स्थित बीएलजे मैदान पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि भारत ने सदैव ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और साधना के बल पर दुनिया को दिशा दी, लेकिन आक्रांताओं ने यहां की शिक्षा, परंपरा और आत्मगौरव को तोड़ने का प्रयास किया। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों का उल्लेख करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.