नई दिल्ली, जून 15 -- ICC Women's T20 World Cup 2026 का छठा ग्रुप फेज का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दोनों के बीच गहरी प्रतिद्वंदिता कही जाती है, लेकिन इसमें भारत बहुत आगे है। टी20 विश्व कप के इतिहास में सिर्फ दो ही मैच पाकिस्तान ने 9 मैचों में से जीते हैं, जबकि बाकी के सात मैच भारत ने जीते हैं। बावजूद इसे सबसे बड़ी राइवलरी कहा जाता है। फैंस भी इस मुकाबले को देखने के लिए उमड़ते हैं और इसी के चलते फैंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनवा दिया है। दरअसल, आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लीग या ग्रुप फेज के मैच में कभी भी इतने ज्यादा दर्शक मुकाबला देखने नहीं पहुंचे, जितने इस इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के लिए पहुंचे हैं। यहां तक कि पहले भी यह रिकॉर्ड इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के ही नाम दर्ज था। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टे...