नई दिल्ली, मई 30 -- India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में चार दिन चले तनाव के बाद अब सीमा पर शांति की बहाली होने लगी है और पुराने दिन वापस लौटने लगे हैं। एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया है कि अब दोनों देश वापस सीमा पर सैनिकों की संख्या घटाने लगे हैं। 22 अप्रैल से पहले वाली स्थिति वापस आने लगी है। दोनों देश तनाव से पहले वाली संख्या कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने चार दिनों की झड़प में लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, ड्रोन और तोपखाने का इस्तेमाल किया। इसके बाद, दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बन गई। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। आतंकवादियों ने लोगों से उनके धर्म पूछकर गोली मारी थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा बढ़ गया था। पाकिस्तान के आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया था। इसके बाद भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.