नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। दौरे की शुरुआत में सीजेआई ने मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विशेष गार्ड टुकड़ी द्वारा उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों एवं संभावित शत्रु खतरों के बावजूद अदम्य साहस, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जो सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। जवानों और महिला प्रहरियों को संबोधित करते हुए सीजेआई ने कहा कि देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.