भारत-पाकिस्तान के बीच होगा गोल्ड मेडल मैच, श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में चमके ये 5 खिलाड़ी
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से धूल चटाकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपना सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है। वहीं पहले सेमीफाइनल और दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा। बता दें, भारत ने सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके सामने श्रीलंका की पूरी टीम महज 9.5 ओवर में 45 के स्कोर पर सिमट गई। भारत की इस जीत में ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी समेत 5 खिलाड़ी चमके। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का नॉकआउट में प्रदर्शन, खेली एक और गेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.