नई दिल्ली, फरवरी 10 -- टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने के लिए मान गया है। बांग्लादेश के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए पाकिस्तान ने पहले इस 'महामुकाबले' में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था, आईसीसी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर जब बांग्लादेश नहीं माना तो आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया। आईसीसी के इस फैसले के प्रति नराजगी जताते हुए पाकिस्तान यह सारी नौटंकी कर रहा था। अब जब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मान गया है तो क्रिकेट जगत से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। यह भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, एक नए चेहरे को मौक...