नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेरिका के भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की तीस दिन की छूट को लेकर जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं भारत सरकार का कहना है कि इस छूट का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि भारत पिछले कई वर्षों से रूस से कच्चा तेल खरीद रहा। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि ऊर्जा आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही। अमेरिका की रूस से तेल के अनुमति के बारे में सवाल किए जाने पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। हम पहले से रूस से तेल खरीद रहे है। इस बीच, भारत उन रूसी तेल कार्गो को खरीदने पर विचार कर रहा है, जो भारतीय क्षेत्र के करीब है। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय लगभग 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई देशों के आसपास वेटिंग मोड में है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा...