गोंडा, जून 13 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में पशुपालकों को बेहतर और त्वरित पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी पशु चिकित्सा इकाइयों को भारत पशुधन ऐप से जोड़ा जाएगा। इसके तहत जिले के सभी पशु चिकित्सालयों, पशु सेवा केंद्रों तथा द श्रेणी के पशु औषधालयों का डिजिटल मैपिंग और ऑनलाइन डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि भारत पशुधन ऐप पर जिले की समस्त पशु चिकित्सा इकाइयों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे विभाग की सेवाओं की निगरानी आसान होगी और पशुपालकों को अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय एवं सेवा केंद्रों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी। जिले में वर्तमान समय में 36 पशु चिकित्सालय, 41 पशु सेवा केंद्र तथा दो द श्रेणी पशु औषधालय संचालित हैं। इनमें परसिया आज्ञा...