हरदोई, जुलाई 14 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा में भारत पशुधन ऐप पर कृत्रिम गर्भाधान (एआई) से संबंधित आंकड़ों की रियल-टाइम अपलोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद को प्रदेश में शीर्ष स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। लखनऊ विवि में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में पशुपालन विभाग ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम और डेटा अपलोडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के चुनिंदा जिलों को सम्मानित किया। इस सूची में हरदोई के बाद हापुड़, पीलीभीत, कौशाम्बी और शामली भी शामिल रहे।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि भारत पशुधन ऐप पर इस वर्ष में 28 हजार से अधिक कृत्रिम गर्भाधान कर उसकी जानकारी तत्काल और शत-प्रतिशत रियल-टाइम दर्ज किए जा...