उरई, फरवरी 26 -- उरई। पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अलावा टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान से लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संपूर्ण डाटा अब भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाएगा। इसको लेकर ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक तक कर्मचारी नामित किए गए हैं जो सारा डेटा अप टू डेट रखेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग के माध्यम से नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण से लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी हो और पशुओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सके। अब शासन द्वारा इसका संपूर्ण डाटा एकत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कर्मचारी नामित करने के निर्देश दिए हैं जिससे एक क्लिक पर संपूर्ण डाटा देखा जा सके। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.