नई दिल्ली, जुलाई 26 -- भारत आने वाले सालों में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का इस्तेमाल बढ़ाना चाहता है, लेकिन सिर्फ एलएनजी (LNG) आयात क्षमता बढ़ाने से यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इंटरनेशनल गैस यूनियन (IGU) की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत को सस्ती और पर्याप्त गैस का लाभ उठाना है, तो उसे गैस पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार करना होगा। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था, गैस आधारित उद्योगों और गैस बाजार के नियमों में बड़े सुधार करने होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने हाल के वर्षों में LNG आयात करने की क्षमता तो बढ़ाई है, लेकिन पाइपलाइन और गैस सप्लाई नेटवर्क उसी रफ्तार से नहीं बढ़ पाए हैं। यही वजह है कि देश में गैस की खपत उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- LPG के लिए नहीं लगानी होगी लाइन! 4 घंटे में Indane घर तक पहुंचाएगा गैस सि...