भारत पर फिर डोरे डाल रहे एलन मस्क, मदद की बात कर बोले- स्टारलिंक बहुत काम आएगा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नजरें भारत के इंटरनेट बाजार पर हैं। वे पिछले काफी समय से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की कोशिश में जुटे हैं। अब एक बार फिर स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को लेकर मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा बयान दिया है, जिसने भारत में उनकी कंपनी की एंट्री को लेकर चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। मस्क ने कहा कि Starlink भारत में सबसे कम इंटरनेट सुविधा पाने वाले लोगों के लिए मददगार साबित होगा। मस्क ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए ये टिप्पणी की। एलन मस्क ने X पर लिखा, "स्टारलिंक भारत में उन लोगों की सबसे ज्यादा मदद करेगा, जिन्हें इंटरनेट की सबसे कम सुविधा मिल रही है, खासकर ग्रामीण इलाकों में।" Starlink would help the least served in India, especially in rural are...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.