नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारत पर बुरी नजर रखने वाले पाकिस्तन को बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक आधिकारिक बयान में 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के नाम से स्वतंत्रता की घोषणा की गई है। बयान में दावा किया गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। साथ ही नया राष्ट्रीय झंडा, राष्ट्रगान, नई मुद्रा और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई है। नई सरकार के पास क्षेत्र के खनिज संसाधनों, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूर्ण नियंत्रण होने का भी दावा किया गया है।लंबे समय से अलगाववाद की मांग बयान में यह भी दावा किया गया कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी इस्तीफा देकर बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल हो गए हैं। बता दें कि बल...