नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी भारत के खिलाफ भारी टैरिफ लगाने का बहाना खोज रहे हैं। अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने ऐसा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत को ही अलग से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने ट्रंप सरकार से नीति बदलने की मांग की है। हाल ही में ट्रंप ने भारत पर लगाए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। शर्मन ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाने का बहाना खोज रहे हैं।' उन्होंने लिखा, 'वह दावा कर रहे हैं कि इसकी वजह रूसी तेल है। जबकि, हंगरी अपना 90 फीसदी तेल बगैर टैरिफ के रूस से आयात करता है। और रूस के बड़े खरीदार चीन पर रूसी तेल की खरीद के चलते कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। हालांकि, दूसरे कारणों से असर पड़ा है।' सांसद ने कहा, 'भारत रूस से सिर्फ 21 प्रतिशत कच्चा तेल लेता है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.