नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार, 17 अक्टूबर को एक विशेष कार्यकारी आदेश जारी करते हुए 'लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत रूस और रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर लागू होने वाले कई नए प्रतिबंधों, उनसे जुड़े नियमों और टैरिफ से छूट देने की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब कानून लागू होने के 30 दिनों की समय-सीमा पूरी होने वाली थी। ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को भेजी अपनी रिपोर्ट और प्रमाण पत्र में स्पष्ट किया कि यह छूट इस समय "संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हित में" है।क्या है 'ग्राहम एक्ट 2026' और ट्रंप का नया एग्जीक्यूटिव ऑर्डर? 18 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर कर लागू किए गए 'ग्राहम एक्ट' का मकसद रूस के ऊर्जा राजस्व को तोड़ना और रूसी त...