नई दिल्ली, जनवरी 8 -- अमेरिका की तरफ से भारत पर और भारी टैरिफ लगाया जा सकता है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ऐसे संकेद दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। ग्राहम ने कहा कि रूसी तेल खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई के मकसद से बनाए बिल को ट्रंप ने मंजूरी दे दी है। इसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ की बात कही गई है। ग्राहम ने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्होंने बाइपार्टिन रशिया सेंक्शन बिल को मंजूरी दे दी है, जिसपर मैं सीनेटर ब्लूमेंथल समेत कई लोगों के साथ महीनों से काम कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'यह सही समय होगा, क्योंकि यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है और पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं और मासूमों को मार रहे हैं।' उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.