रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। नई दिल्ली में आयोजित भारत पर्व (26-31 जनवरी) में आईएचएम रांची द्वारा लगाए गए झारखंडी व्यंजनों के स्टॉल को काफी सराहना मिल रही है। फ्रांस से आए पर्यटकों ने पहली बार पारंपरिक धुस्का और आलू-चना जैसे व्यंजनों का स्वाद लिया और इनकी खूब प्रशंसा की। आईएचएम रांची के शेफ हरे कृष्ण चौधरी ने आगंतुकों को झारखंडी भोजन के पोषक तत्वों और इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने कहा कि राज्य की समृद्ध पाक परंपरा वैश्विक स्तर पर झारखंड की विशिष्ट पहचान बनाने और सांस्कृतिक संवाद को सशक्त करने का एक प्रभावी माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.