लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत-न्यूजीलैण्ड के बीच सहयोग से प्रदेश में शहद उत्पादन क्षेत्र को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मध्य शहद उत्पादन एवं निर्यात क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैण्ड के मध्य शहद क्षेत्र में तकनीकी सहयोग एवं ज्ञान साझा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि रायबरेली में निर्माणाधीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी के कार्य को शीघ्र पूर्ण कर उसे जल्द संचालित किया जाए।श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) तथा न्यूजीलैण्ड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 'हनी एक्शन प्लान' पर कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.