भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता भारतीय व्यापार के लिए वैश्विक अवसरों का उपहार: कैट
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने पर व्यापारिक संगठन कैट (कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने कहा कि यह भारत की वैश्विक व्यापार यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह समझौता भारतीय वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा-फुटवियर, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पादों, ऑटोमोबाइल व ऑटो कंपोनेंट्स, औषधियों, रसायनों, कृषि उत्पादों के साथ-साथ प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के अवसर खोलेगा। यह भी पढ़ें- एक और देश के साथ फ्री ट्रेड डील लागू, भारतीय उत्पादों को मिलेगी टैक्स फ्री एंट्री; क्या-क्या फायदे?निर्यात के नए अवसर कैट का कहना है कि शून्य सीमा शुल्क की सुविधा से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों व निर्यातकों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.