नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- क्रिकेट फैंस के लिए आज यानी मंगलवार 27 अक्टूबर का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज सिर्फ भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही टी20 मैच नहीं खेला जाना है, बल्कि दुनियाभर में कुल 6 इंटरनेशनल मैच का आयोजन होगा। पाकिस्तान की टीम भी इस दौरान एक्शन में होगी। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच का आगाजा भी आज से होने जा रहा है। आइए एक नजर आज के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- 'मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे गिल को खुश रखना होगा'; रोहित27 अक्टूबर इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल-दिन की शुरुआत नीदरलैंड्स वर्सेस ओमान मैच से होगी, यह मैच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 का हिस्सा है। मैच भारतीय समयानुसार 11 बजे शुरू होगा।दूसरा मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेल...