भारत ने UN में नहीं दिया अमेरिका-इजरायल का साथ, फिलिस्तीन का किया खुला समर्थन
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने अमेरिका और इजरायल के विरोध के बावजूद फिलिस्तीनी लोगों के प्राकृतिक संसाधनों पर उनके स्थायी अधिकारों से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति में 11 नवंबर 2026 को इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इसमें भारत समेत 151 देशों ने समर्थन किया, जबकि अमेरिका और इजरायल सहित सात देशों ने इसके विरोध में वोट दिया। 11 देश मतदान से दूर रहे यानी उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया या प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में वोट नहीं दिया। यह मतदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के इजरायल के साथ पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं। इसके बावजूद फिलिस्तीन के अधिकारों और दो राष्ट्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.